दिसंबर 11 को लॉन्च होगी BMW iX SUV इलेक्ट्रिक कार
बड़ी-बड़ी कार निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में लगी हैं। अब BMW भी अपनी इलेक्ट्रिक कार BMW iX SUV दिसंबर 11 को लॉन्च करने वाली है। यह ईवी भारत मे सीबीयू रुट के माध्यम से बिकेगी। यह दो वेरिएंट्स xDrive 40 और xDrive 50 में आती है। xDrive 40 सिंगल चार्ज पर 414 और xDrive 50, 611 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।