
फोटो: India Today
दिवाली की सफाई में ये चीजें मिलना माना जाता है शुभ
दिवाली के त्योहार से पहले घर की साफ सफाई, रंगाई पुताई और सजावट का खास महत्व होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। दिवाली के समय घर की सफाई के दौरान कुछ चीजों का मिलना शुभ माना जाता है। इसमें शंख, अचानक पैसे मिलना, मोरपंख या बांसुरी मिलना, पुराने चावल मिलना या कोरा लाल कपड़ा मिलना शामिल है। माना जाता है इन चीजों के मिलने से व्यक्ति की किस्मत चमकने वाली है।