दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटे शख्स में कोरोना की पुष्टि
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटे एक शख्स को कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि सबसे पहले ओमिक्रॉन की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी। इसके बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।