
फ़ोटो: UP Kiran
दक्षिणी सूडान में भेड़ ने की महिला की हत्या, अदालत ने सुनाई भेड़ को तीन साल की सजा
अफ्रीकी देश के दक्षिणी सूडान में एधियु चॉपिंग नामक एक महिला की हत्या का आरोप भेड़ पर लगा है। इस खूनी भेड़ ने महिला पर एक दो नहीं बल्कि कई बार लगातार हमला किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को काफी चोट आई थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने भेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में जुर्म साबित होने के बाद आरोपी भेड़ को तीन साल की सजा सुनाई गई है।