दो शिफ्टों में चलाया जाएगा वैक्सीनेशन अभियान: मुंबई
मुंबई में मुंबई महानगरपालिका ने फैसला किया है कि 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन दोपहर में और सुबह 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। किशोरों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह की कमी को देखते हुए ये फैसला किया गया है। मुंबई में जनवरी 18 तक मात्र 20% किशोरों ने ही वैक्सीन डोज लगवाई है। अभियान में तेजी लाने के लिए स्कूलों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाने पर विचार किया जा रहा है।