दुबई का "म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर" माना जा रहा दुनिया की सबसे सुंदर इमारत
दुबई में विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत बनाई गई है, जिसका नाम "म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर" है। नौ वर्षों में बनकर तैयार हुई और 30 हजार वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में सात फ्लोर हैं जो 77 मीटर ऊंची है। इस म्यूजियम में मानवता के भविष्य की रूपरेखा को दर्शाया गया है। संग्रहालय में मानव विकास में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के समाधान में दिए गए है। ये इमारत इतनी खूबसूरत है कि इसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है।