
फोटो: Business Insider
दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने बर्नार्ड अर्नाल्ट
फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने जेफ बेजोस को पछाड़कर इस सूची में पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस लिस्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 198.9 अरब डॉलर है। इसी सूची के मुताबिक जेफ बेजोस 194.9 अरब डॉलर के साथ दूसरे जबकि एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 72 वर्षीय बर्नार्ड अर्नाल्ट इस समय कुल 70 ब्रांड्स के मालिक हैं।