दुनियाभर में 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग कर रहे भुखमरी का सामना
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2021 ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस के अनुसार दुनियाभर के 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग 2020 के दौरान से गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों के उच्चतम स्तर पर है, जोकि 2019 में करीब 13.5 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 55 देशों में रहने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 7.5 करोड़ बच्चे स्टंटिंग और 1.5 करोड़ बच्चे वेस्टिंग का शिकार थे।