दूसरे विश्व युद्ध के समय से जीवित जोई नामक मगरमच्छ की हुई मृत्यु
द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जीवित जॉर्जिया के ओकेफेनोकी दलदल में रहने वाले साढ़े 11 फुट के 'ओकेफेनोकी जोई' नामक मगरमच्छ की मौत हो गई है। मगरमच्छ की मौत का कारण उसकी बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों को बताया जा रहा है। जून सन् 2020 से वैज्ञानिक सैटेलाइट टैग प्रोग्राम द्वारा बढ़ती उम्र को देखते हुए जोई पर नजर रखे हुए थे। जीपीएस टेक्निक के जरिए मौत के बाद भी जोई को ढूंढ लिया गया।