धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने का महत्व
आयुष मंत्रालय द्वारा धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इसके जरिए आयुर्वेद से जुड़े लोगों और उद्यमियों के कारोबार के प्रति जागरूक करने के साथ इसको बढ़ावा दिया जाता है। हमारे देश में आयुर्वेद का महत्व बहुत ज्यादा है। आयुर्वेद के माध्यम से रोगों का इलाज तब से किया जाता है जब इंसान दवाओं के बारे में नहीं जानते थे। साथ ही इसका मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।