धनतेरस के पावन पर्व पर खरीदें कुछ ख़ास और शुभ वस्तुएं
इस साल धनतेरस का शुभ पर्व नवंबर 13 को मनाया जाएगा। हर वर्ष धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोग सोना, चांदी और अन्य वस्तुएं ख़रीदते हैं। धनतेरस के दिन लोगों को लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए, यह घर में सुख, शान्ति एवं सौभाग्य लेकर आता है। इस दिन चांदी के सिक्के और पीतल की वस्तु ख़रीदना बहुत शुभ होता है। इस शुभ दिन झाड़ू और मिटटी के दीपक खरीदने से घर की नकारात्मकता ख़तम होती है।