धूम मचा रहा है अंकुश राजा की जोड़़ी का नया भोजपुरी गाना
भोजपुरी गायक अंकुश राजा की जोड़ी का एक नया गाना 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' रिलीज होने के साथ ही खूब धूम मचा रहा है। मई 10 को रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 8 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है साथ ही इसे अंकुश राजा और आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है. इस गाने का संगीत आर्य शर्मा ने दिया है।