एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना
शर्लिन चोपड़ा ने अगस्त 28 को सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीर पोस्ट करते हुए शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। वीडियो के जरिए उन्होंने शिल्पा शेट्टी को लड़कियों के प्रति सहानुभूति दिखाने की बात की है। शर्लिन ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में राज कुंद्रा के ऐप आर्म्स्प्राइम के बारे में बताते हुए एग्रीमेंट साइन करने की बात लिखी है। जिसमें उन्होंने राज और शिल्पा के समर्थकों पर भी निशाना साधा है।