एक बार फिर उठा ईवीएम पर सवाल, दिग्विजय ने कहा जिसमें चिप है वो हैक हो सकती है
चुनाव आते ही ईवीएम घेरे में आ जाती है और कांग्रेस का शुरू से ही यह आरोप रहा है कि बीजेपी ईवीएम हैक करके चुनाव जीत जाती है। अब ईवीएम पर एक बार फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- "तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।"