एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल जाने की उम्मीद है। राष्ट्रपति उपरोक्त स्थलों पर मत्था टेकने के बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ दुर्गियाना मंदिर भी जाएँगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर सिविल प्रशासन सतर्क हो गया है।