एक विचित्र घटना में हुई आसमान से मछलियों की बारिश
पूर्वी टेक्सास के टेक्सारकाना के निवासियों ने आसमान से मछलियों को गिरते देखा। इसे 'एनिमल रेन' कहा जाता है। ये तालाब और झील जैसे पानी के कुछ हिस्से में बना एक बवंडर होता है, जिससे चक्रवात का निर्माण होता है, जो पानी के अंदर मौजूद चीजों को अपने अंदर खींच लेता है। लोगों को ऐसा लगा की ओले गिर रहे हैं, बाद में जब लोग घर से बाहर निकले तो लोगों ने देखा कि सड़क पर चारों तरफ मछलियां पड़ी थीं।