एमएस धोनी ने लिया नया अवतार, फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर किया क्लिप
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के ग्राफिक उपन्यास "अथर्व: द ओरिजिन" का पहला लुक फरवरी दो को जारी किया गया है। धोनी ने फेसबुक पर फैंस के साथ उपन्यास का एक मोशन क्लिप शेयर किया है, जिसमें धोनी एक सुपरहीरो के लुक में दिख रहे है। धोनी क्लिप में एक एनिमेटेड अवतार में दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिख रहे है। इस उपन्यास को रमेश थमिलमनी ने लिखा है। हालांकि उपन्यास की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।