
फोटो: Fox Business
एप्पल का आइकॉनिक म्यूजिक डिवाइस iPod हुआ बंद
एप्पल ने अक्टूबर वर्ष 2001 में आईपॉड लॉन्च किया था, जिसे 20 वर्षों बाद कंपनी ने इसका निर्माण बंद कर दिया है। कंपनी का ये डिवाइस बाजार में आते ही लोगों का फेवरेट बन गया था। अब ये डिवाइस सप्लाई खत्म होने तक बाजार में उपलब्ध रहेगा। अबतक इस डिवाइस के कई एडिशन बाजार में लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने अंतिम बार आईपॉड को वर्ष 2019 में लॉन्च किया था।