एसएसपी ने घोड़े पर सवार होकर ली समस्याओं की जानकारी: यूपी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा घोड़े पर सवार होकर सुबह पैडलेगंज गए। यहां उन्होंने मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मॉर्निग वॉक के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही वह बोले कि बाइक से स्टंट करने वाले लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा और मॉर्निग वॉक करने के लिए एक लेन खुला रहेगाा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की बात हुई।