Evtric Motors ने पेश किए तीन नए हाई स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल
Evtric Motors ने दिसंबर 24 को ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल Evtric Rise मोटरसाइकिल, Mighty स्कूटर और Evtric Ride Pro स्कूटर पेश किए हैं। यह तीनों ही हाई स्पीड ईवी होने वाले हैं। Evtric Rise की टॉप स्पीड 100 KM/H और फुल चार्ज पर यह 120 किलोमीटर तक चल सकती है। Mighty Scooter 70 KM/H की रफ्तार से 90 किलोमीटर और Evtric Ride Pro 75 KM/H से फुल चार्जिंग पर 90 किलोमीटर चल सकता है।