गौतमबुद्धनगर के डीएम ने टोक्यो पैरालंपिक में दर्ज की पहली जीत
टोक्यो पैरालंपिक में सुहास एल यथिराज ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। सुहास एल यथिराज यूपी के गौतमबुद्धनगर के डीएम भी हैं। उन्होंने बैडमिंटन मुकाबले में जर्मनी के जे पॉट को 2-0 से सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इस एकतरफा मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से देश में खुशी का माहौल है। सुहास एलवाई का अगला मुकाबला सितंबर तीन को इंडोनेशिया के हैरी सुसंन्तो से होगा।