
फ़ोटो: Indiamart
गेंहू के बाद अब सरकार चीनी के निर्यात पर लगा सकती है प्रतिबंध
केंद्र सरकार गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू कीमतों में उछाल को रोकने के लिए सरकार करीब छह साल में पहली बार चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है। भारत से प्रमुख आयातक देश इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देश हैं।