गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गिरा ट्रांसमिशन टावर
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण चंपापुरवा कटरी में अक्टूबर 21 की शाम को 220 केवी लाइन का ट्रांसमिशन टावर गिर गया। इससे करीब छह नाव क्षतिग्रस्त हो गईंं। टावर गिरने के कुछ देर बाद ही विद्युत पारेषण मंडल के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे। सदस्यों के अनुसार टावर की लाइन उन्नाव से फूलबाग कानपुर तक है। टावर गिरने की खबर मिलने के बाद आसपास के इलाकों मेें हडकंप मच गयाा।