
फोटो: Times Now News
गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाया तिरंगे के रंग का डूडल
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने एक विशेष प्रकार का डूडल बनाकर भारत की संस्कृति और विरासत की झलक दिखलाई है। गूगल द्वारा बनाये गए डूडल में परेड करने वाले जानवर- हाथी, घोड़ा, कुत्ता, ऊंट, लाल तबला, परेड पथ; प्रतिष्ठित ऊंट-घुड़सवार बैंड के हिस्से के रूप में एक सैक्सोफोन; कबूतर; और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग शामिल हैं। गूगल हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर भारत की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है।