गूगल ने किया अपने कई लोगो में बदलाव, सोशल मीडिया पर हो रहा है विरोध
गूगल ने अपने करीब 17 एप्स के लोगो में परिवर्तन किये हैं, जिसमें जीमेल, गूगल पे, गूगल ड्राइव आदि महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। गूगल ने ऐसा करने के पीछे कोई वज़ह ज़ाहिर नहीं की हैं। इन बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जताई हैं और इस निर्णय का जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा हैं। लोगों को अपने ही फ़ोन में गूगल पे जैसे महत्वपूर्ण एप्स को ढूढ़ने में बहुत दिक्कते आ रही हैं। इससे पहले साल 2013 में गूगल ने जीमेल के लोगो में बदलाव किया था।