घरेलू पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पर्यटन मंत्रियों के लिए होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन सितंबर 18 से 20 तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में किया जाना है, जिसकी मदद से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के अलावा केन्द्रीय मंत्री, यूटी के प्रशासक भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान मंत्रालय की कई नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इस दौरान पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।