
फोटो: India TV
हैरी पॉटर के हैग्रिड उर्फ रॉबी कोलट्रैन का 72 की उम्र में निधन
स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रैन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रॉबी को 'हैरी पॉटर' फिल्मों में हॉगवर्ट्स गेमकीपर रुबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। जेम्सबॉन्ड और क्रैकर स्टार का स्कॉटलैंड के लारबर्ट में एक अस्पताल में निधन हो गया। पुरस्कार विजेता अभिनेता पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने हैरी पॉटर की मुख्य भूमिका निभाने वाले डेनियल रैडक्लिफ के साथ ऑनस्क्रीन संबंधों के लिए बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की।