हेमंत सोरेन के इस्तीफे की उठ रही मांग, हाल ही में एक महिला ने लगाया है रेप का आरोप
झारखंड के मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग राज्य में उठने लगी है क्योंकि हाल ही में एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है की हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। मरांडी ने कहा- "रेप का आरोप रहते हुए कोई शख्स मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है? भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब रेप का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो।"