हिमाचल प्रदेश के भाजपा वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन
हिमाचल के जुब्बल-कोटखाई से तीन बार के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का 5 जून की सुबह निधन हो गया। इससे पहले 13 अप्रैल को उन्हे कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बेटे चेतन बरागटा ने उनके निधन की जानकारी दी। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 जून को अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया था।