हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए की नए वेतनमान की घोषणा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवंबर 27 को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति को संबोधित करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए जनवरी 1, 2016 से नए वेतनमान की घोषणा की। उन्होंने कहा, जनवरी 2022 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार फरवरी 2022 में देय होगा। राज्य सरकार अपने कुल बजट का लगभग 43 प्रतिशत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर खर्च कर रही है जो छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद 50 प्रतिशत बढ़ जाएगा।