
फोटो: India TV News
हिमस्खलन ने ली नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं की जान, 8 को बचाया गया: उत्तराखंड
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा, आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि टीम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही और उनके प्रशिक्षक शामिल थे।