
फ़ोटो: Getty images
हिन्द महासागर में भारत व फ्रांस की ताकत देखेगी दुनिया, साथ करेंगे रक्षा अभ्यास
विश्व के दो बड़े देश भारत व फ्रांस अप्रैल महीने में हिन्द महासागर में संगठित रूप से रक्षा अभ्यास करने जा रहे हैं। इस रक्षा अभ्यास में दोनों ही देशों के लड़ाकू विमान व अन्य सुरक्षा व्यवस्था को पूरा विश्व देखेगा। दो चरणों में होने वाले इस रक्षा अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस विक्रमादित्य और फ्रांस की तरफ से चार्ल्स डे गॉल शामिल होगा। बता दें की चार्ल्स डे गॉल एक 42,500 टन का एयरक्राफ्ट कैरियर है वहीं आईएएनएस विक्रमादित्य पर मिग -29 के कई विमान तैनात होंगे।