
फोटो: India TV News
हमीरपुर में लोगों को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ये दोनों नेता हमीरपुर में स्थानीय लोगों के साथ हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था पर टाउन हॉल बैठक करेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने जून 10 को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल शिक्षा संवाद के लिए आएंगे, जहां वह शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।