हमजा शरीफ बने पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। हमजा ने देश के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पंजाब की आबादी 11 करोड़ की है। उन्हें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पंजाब के मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि हमजा ने मुख्यमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारी संभाली है।