होश में आए सहदेव दिर्दो, एक्सिडेंट के बाद डॉक्टर कर रहे हैं निगरानी
"बसपन का प्यार" सॉन्ग फेम सहदेव दिर्दो का दिसंबर 28 को एक्सिडेंट हो गया, जिसके बाद उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। अब वो खतरे से बाहर है। रात 10 बजे के बाद सहदेव को होश आया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया है। अब उन्हें किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की जरुरत नहीं है। डॉक्टर अभी 12 घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।