हफ्ते में 55 घंटों से अधिक काम करने वालों को हृदय रोगों से मौत का खतरा: WHO
WHO और लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी जॉइंट रिसर्च में दावा किया है कि, हफ्ते में 55 या उससे अधिक घंटे काम करने वालों को स्ट्रोक और हृदय रोगों से मौत का खतरा बढ़ जाता है। लम्बे समय तक काम करने वालों में 72 फीसद संख्या पुरुषों की है। 194 देशों में हुई स्टडी के अनुसार 2016 में स्ट्रोक और हृदय रोग से 7 लाख 45 हजार मौतें हुईं। इससे चीन, जापान और आस्ट्रेलिया के लोग सबसे अधिक प्रभावित थे।