
फ़ोटो: Aajtak
हरियाणा: लोगों पर गिरा जलते हुए रावण का पुतला, कई घायल
हरियाणा के यमुनानगर से दशहरा में एक बड़ी दुर्घटना की खबर आई है, जिसमें दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों पर गिर गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुतले के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रावण के पुतले को को गिरते हुए देखा जा सकता है।