हरियाणा में सितंबर 20 तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस नए आदेश के साथ राज्य में सितंबर 20 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार कोरोना प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है। राज्य में 'नो मास्क, नो सर्विस' की नीति पर काम किया जाएगा। इस नीति के तहत बिना मास्क वाले व्यक्ति को कोई सेवा नहीं दी जाएगी।