इजराइल का "तेल अवीव" है विश्व का सबसे महंगा शहर
दुनिया का सबसे महंगा शहर इजराइल का "तेल अवीव" है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की आधिकारिक रैंकिंग की सूची में तेल अवीव पांच पायदान ऊपर उठकर सबसे महंगा शहर बना है। महंगाई के कारण यहां लोगों के लिए जीवन यापन करना सबसे अधिक महंगा हो गया है। पेरिस और सिंगापुर दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ज्यूरिख तीसरे स्थान पर रहा है। ये लिस्ट वस्तुओं और सेवाओं की कीमत को अमेरिकी डॉलर की तुलना में संकलित कर तैयार हुई है।