इंडिगो ने जून 19 को की मंगलुरु-मुंबई उड़ान की शुरुआत
निजी एयरलाइन इंडिगो ने जून 19 को अपनी मुंबई-मंगलुरु-मुंबई सेक्टर में उड़ान के नियमित संचालन की शुरुआत कर दी है। दैनिक उड़ान सुबह 8.50 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 10.20 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। फ्लाइट मेंगलुरु से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइट के ट्रायल की शुरुआत शुक्रवार को की गयी थी। जून 17 को ट्रायल उड़ान में दो शिशु, 88 यात्रियों ने मंगलुरु में उड़ान भरी, जबकि 99 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।