इंडिया ही क्वॉड को आगे बढ़ाने वाला इंजन : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने भारत को क्वॉड की शक्ति और विकास का एक इंजन बताया है। मेलबर्न में क्वाड समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन ज्यां पियरे ने कहा कि, हम मानते हैं कि भारत दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में लीडर की भूमिका में हैं। भारत दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय है। वह क्वॉड को आगे बढ़ाने वाली ताकत और रीजनल डेवलपमेंट के लिए एक इंजन है।