ईरान में लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद सड़कों पर शुरू हुआ संग्राम
ईरान में हिजाब मुद्दे के साथ अब जाहेदान शहर में बलोच लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में हिंसा भड़क उठी है। बलोच इलाके में इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे है। प्रदर्शनारियों ने यहां एक पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत हो गई है।