इटली को 77 सालों में पहली बार मिली महिला प्रधानमंत्री
इटली में आम चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल करने के बाद जॉर्जिया मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात दी है। जानकारी के मुताबिक इटली के 77 वर्षों के इतिहास में ये 70वीं बार सरकार बदली है। बता दें कि जॉर्जिया मुसोलिनी समर्थक के तौर पर जानी जाती है। जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया को 26% वोट मिले जबकि उनके और द लीग के गठबंधन को 43% वोट मिले है।