जानिए क्यों मनाया जाता है उत्तराखण्ड में घी–त्यार
उत्तराखंड में कृषि प्रेम से जुड़े पर्व खास तरीके से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में घी–त्यार भी अनोखे तरीके से मनाया जाता है। घी-त्यार ऋतु एवं कृषि पर्व है जिसके पीछे हृष्ट पुष्ट बनने का भाव है। इस त्योहार को नई फसल तैयार होने व उस पर बालियां निकलने की खुशी में भाद्रपद मास की संक्रांति को मनाया जाता है। इस दिन घी का सेवन करना जरूरी माना जाता है।