जापान में रिकार्डतोड़ गर्मी से लोगों की मुसीबतें बढ़ीं, बिजली संकट से भी जूझ रहा जापान
जापान की सरकार ने अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बिजली संकट की चेतावनी दी। 1875 में जब से यहां गर्मी का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ तब से अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी है। टोक्यो में लगातार पांचवें दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इस बीच राजधानी के उत्तर-पश्चिम के शहर इसेसाकी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो जापान में जून में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान था।