जारी हुआ KMAT एडमिट कार्ड 2021, ऐसे करें डाउनलोड
कर्नाटक प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एसोसिएशन, KPPGCA द्वारा कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट, KMAT एडमिट कार्ड 2021 आज नवंबर 27, 2021 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा नवंबर 28, 2021 को रिमोट प्रॉक्टेड मोड में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र KMAT 2021 की आधिकारिक वेबसाइट kmatindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।