
फोटो: Crictracker
'जातिवादी' टिप्पणी करने पर गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा हुए युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ फरवरी, 2020 में हांसी के एक निवासी द्वारा मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो के बारे में बात करते हुए दलित समाज पर 'जातिवादी' टिप्पणी की थी। युवराज को अक्टूबर 16 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और तीन घंटे की जांच के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। सिंह को इंडियन पैनल कोर्ट की धारा 153ए और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया था।