
फोटो: Moneycontrol
जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लगी आग, दस लोगों की मृत्यु
जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में दोपहर को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हालांकि तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।