जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से होगा शुरू
जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन सितंबर 11 से किया जाएगा। वहीं परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 3 को होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी IIT खड़गपुर को दी गई है। जेईई मेन में क्वालीफाई करने वाले 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि जेईई मेन 2021 का रिजल्ट सितंबर 10 तक आ सकता है।