जल्द ही हो सकता है हरियाणा कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मुताबिक जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। संभावना है कि कैबिनेट के दो खाली पड़े पदों को भरने के लिए नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार में जेजेपी और भाजपा विधायकों को शामिल किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा, जिससे दिवाली अच्छी मनाई जा सके।